कार्यालयों के कामकाज के लिए स्टेपल पिन की आवश्यकता होती है लेकिन आधुनिकीकरण के इस दौर में स्टेपल पिन हर एक घर की जरूरत बन चुकी है.
इसी कारण स्टेपल पिन मांग बाजार में हमेशा ही रहती है वह एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें नुकसान की संभावना ना के बराबर होती है.
आजकल स्टेपल पिन अलग-अलग प्रकार के धातुओं से तैयार की जाती है इसमें तांबे के और स्टैंडर्ड स्टील के तारों से बनी स्टेपल पिन प्रमुख है और इन दोनों की मांग मार्केट में बहुत ज्यादा है.
स्टेपल पिन व्यवसाय शुरू करने के लिए स्टेपल पिन बनाने की आटोमेटिक मशीन आती है तथा जिस धातु किस टिफिन तैयार करने हैं उसके तार के टुकड़े ऑटोमेटिक मशीन में डाले जाते हैं जिस आकार की और जिस साइज की स्टेपल पिन जरूरत होती है उसका कार्य का स्टेपल पिन तैयार हो जाता है और तैयार स्टेपल पिन कन्वेयर की सहायता से मशीन के उस हिस्से तक पहुंचती है जहां पर स्टेपल पिन के अगले हिस्से में गोंद लगाई जाती है और वहां से स्टेपल पिन पैकिंग के लिए तैयार हो जाती है.
स्टेपल पिन सामान्य रूप से सरकारी और प्राइवेट हर तरह के कार्यालयों में लगता है हर आप उस कार्यालय में जैसे पीने के लिए पानी की जरूरत होती है उसी प्रकार स्टेपल पिन की जरूरत होती है.
सामान्यता हरेक कार्यालयों में स्टेपल पिन की जरूरत होती है इसकी सहायता से कई कागजों को एकत्रित करने के लिए स्टेपल पिन लगाकर कागजों को एकत्रित किया जाता है.
स्टेपल पिन एक ऐसी वस्तु है जिसे एक बार स्टेपलर खरीदने के बाद सालों साल स्टेपल पिन की जरूरत होती है और लोग खरीदते हैं.
स्टेपल पिन उद्योग शुरू करने के लिए स्टेपल पिन मशीन निर्माता से ही ट्रेनिंग लेनी पड़ती है जो कि बहुत ही आसान है आप थोड़े से अनुभव से ही एक अच्छा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.
मार्केट
स्टेशनरी की दुकानों पर स्टेपल पिन की सबसे अधिक बिक्री होती है स्टेपल पिन बेचने वाले होलसेल व्यापारी और वितरक भी है उन्हें जो चाहिए उसके अनुसार स्टेपल पिन का उत्पादन करके उन्हें दे सकते हैं.
साथ में व्यापारी, दुकानदार ऑफिस , कंपनियां, कारखाने, बैंक इन जगहों पर जाकर प्रत्यक्ष रुप से आप स्टेपल पिन को बेच सकते हैं.
रा मटेरियल
रा मटेरियल के रूप में स्टैंडर्ड स्टील का कोटिंग किया हुआ तार, तांबे का तार, गोंद, पैकिंग के लिए बॉक्स और पालिस मटेरियलस कच्चे माल के रूप में लगते हैं
मशीनरी
इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए ऑटोमेटिक स्टेपल पिन मेकिंग मशीन, पॉलिशिंग ड्रम, आदि मशीनरी की जरूरत होती है.
इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1500 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होती है जिसमें 750 स्क्वायर फीट की इमारत होनी चाहिए इसे आप कुल 4 मनुष्य बल के साथ शुरू कर सकते हैं जिसमें 2 कुशल मनुष्य बल की जरूरत होती है.
यंत्र सामग्री पर ₹550000 तक का खर्च आता है तथा मासिक कच्चा माल ₹50000 तक का लगता है और आकलन वार्षिक रूप से कर दो ₹600000 का कच्चा माल लगता है जिससे कि 1580000 रुपए तक स्टेपल पिन तैयार हो जाती है.
जिस में कुल खर्च 1230000 ₹ तक का है, इस प्रकार से इस व्यवसाय में वार्षिक 350000 रुपए तक का फायदा हो सकता है.
इस व्यवसाय को शुरू करने पर आपको बैंक से 65% का कार्य मिल सकता है और खुद आपको 35% अपने पास से लगाना होगा.

Comments
Post a Comment